SIR (Special Summary Revision) 2026 का अभियान अब समाप्त हो चुका हैं और यह अभियान चुनाव आयोग के द्वारा वोटर लिस्ट मैं नए नाम जोड़ने, पुराने नाम अपडेट करने और गलतियों को सुधारने के लिए किया गया हैं, SIR की प्रिक्रिया पूर्ण होने के बाद 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की सूची जारी की जाएगी।
जिसमे उन सभी वोटर के नाम होगे जिन्होंने SIR 2026 का गणना फॉर्म भरा हैं, अगर आपने भी SIR का गणना फॉर्म भरा हैं, तो आप ऑनलाइन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मैं अपना नाम पता कर सकते हैं, किस तरह 2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मैं अपना नाम चेक करेगे आइए जाने हैं, स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी।
SIR 2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट क्या हैं?
SIR 2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चुनाव आयोग द्वारा Special Intensive Revision के तहत जारी की जाने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची है। इसमें आपका नाम, पता, उम्र, लिंग, मतदान केंद्र और EPIC नंबर जैसी जानकारी होती है। इस लिस्ट का उद्देश्य नागरिकों को मौका देना है कि वे अपने नाम और विवरण की जाँच कर सकें और अगर कोई गलती या कमी हो तो उसे समय पर सुधार सकें।
यह लिस्ट NVSP पोर्टल, Voter Helpline App और हर राज्य की CEO वेबसाइट पर उपलब्ध होती है। ड्राफ्ट लिस्ट आने के बाद लोग Form 6 से नया नाम जोड़ सकते हैं, Form 8 से सुधार कर सकते हैं और Form 7 से गलत या दोहरे नाम हटवा सकते हैं। संशोधन पूरा होने पर अंतिम मतदाता सूची बनाई जाती है, जो चुनाव में इस्तेमाल होती है।
SIR 2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मैं अपना नाम कैसे चेक करे?
- सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://voters.eci.gov.in
- इसके बाद अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- अब आप अपना नाम, मोबाइल नंबर या EPIC नंबर डालकर सर्च कर सकते हैं।
- कुछ ही सेकेंड में स्क्रीन पर दिखाई देगा कि आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में है या नहीं।
अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मैं नहीं हैं तो क्या करे?
अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने एक महीने का आपत्ति का समय दिया है। इस दौरान में आप अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। किसी भी गलतियों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।