समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए जारी एक विशिष्ट पहचान संख्या है। यह दो प्रकार की होती है: 8 अंकों की परिवार आईडी और 9 अंकों की सदस्य आईडी। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं (जैसे राशन, पेंशन और छात्रवृत्ति) का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना है। मध्य प्रदेश में किसी भी सरकारी सुविधा के लिए समग्र आईडी अनिवार्य दस्तावेज है।

समग्र आईडी मैं नए सदस्य को जोड़े

समग्र आईडी डाउनलोड करे

समग्र आईडी मैं मोबाइल नंबर लिंक करे

1. समग्र आईडी मैं नए सदस्य को कैसे जोड़े 

  • सबसे पहले समग्र आईडी मैं नए सदस्य को जोड़े के नीचे Click Here बटन पर क्लिक करे। 
  • अब नए पेज मैं अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और कैप्चर कोड को डाले और ओटीपी जेनेरेट करे बटन पर क्लिक करे। 
  • इसके बाद प्राप्त ओटीपी को दर्ज करे और ओटीपी सत्यापित करे पर क्लिक करे 
  • अब आपको नए पेज मैं परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी मिल जाएगी कितने सदस्य परिवार आईडी मैं हैं। 
  • नीचे आए और परिवार के सदस्यों को जोड़े विकल्प मैं किसी एक का चयन करे।
  • इसके बाद 1 वर्ष से कम उम्र के सदस्य को बिना आधार कार्ड से और उससे अधिक की उम्र के सदस्यों को आधार कार्ड  से जोड़े। 
  • सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक डाले और फॉर्म को सबमिट करे 7 दिनों के अंदर परिवार आईडी मैं सदस्य जुड़ जाएगा। 

2. समग्र आईडी डाउनलोड करे 

  • सबसे पहले समग्र आईडी डाउनलोड करे के बटन पर क्लिक करे। 
  • उसके बाद नए पेज मैं अपना समग्र आईडी दर्ज करे और कैप्चर कोड को भरने के बाद कैप्चर सत्यापित करे पर क्लिक करे। 
  • इतना करने के बाद समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर दिखाई देगा नीचे ओटीपी भेजें पर क्लिक करे। 
  • अब समग्र आईडी मैं दर्ज मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करे और सदस्य विवरण प्राप्त करे पर क्लिक करे। 
  • अब आपको समग्र आईडी डाउनलोड करने के लिए कोने मैं थ्री लाइन पर क्लिक करना हैं। 
  • और समग्र परिवार कार्ड प्रिंट करे पर क्लिक करना हैं। जहाँ से आप समग्र आईडी डाउनलोड कर सकते हैं।

3. समग्र आईडी में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें

  • सबसे पहले समग्र आईडी मैं मोबाइल नंबर लिंक करे के विकल्प पर क्लिक करे। 
  • अब नए पेज में अपनी 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी और कैप्चा कोड डालकर खोजें बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आपसे मोबाइल नंबर माँगा जाएगा, वहाँ अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें और सत्यापित करें पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और आधार से लिंक नंबर पर आए ओटीपी के जरिए सत्यापन (Verify) करना होगा।
  • सभी जानकारी चेक करके सबमिट करें; 24 से 48 घंटों के अंदर आपकी आईडी में मोबाइल नंबर लिंक और अपडेट हो जाएगा।

4. समग्र सदस्य आईडी डाउनलोड करे। 

  • सबसे पहले सदस्य आईडी डाउनलोड करे बटन पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको ‘सदस्य आईडी से’ (Member ID) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर अपनी 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरे
  • इसके बाद ‘सदस्य की जानकारी देखें’ बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी सदस्य आईडी की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे सेव या प्रिंट करने के लिए नीचे दिए गए ‘Print’ बटन पर क्लिक करें और इसे PDF के रूप में अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें।