मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, योजना से हर माह महिलाओं को किस्तों के रूप मैं सहायता राशि ट्रांसफर की जाती हैं, वर्तमान मैं 1,500 रुपये की हर माह सहायता राशि प्रदान की जा रही हैं योजना की किस्त की राशि महिलाओं को महीने की 10 तारीख़ से लेकर 15 तारीख़ तक दे दी जाती हैं।
ऐसे मैं अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, और योजना की किस्त की राशि का स्टेटस देखना चाहते हैं, तब आप आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से देख सकते हैं, उसके लिए आपको आवेदक महिला का आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी क्रमांक मैं से किसी एक की जरूरत पड़ेगी, आइए जानते हैं किस्त का स्टेटस देखने की पूरी प्रिक्रिया क्या हैं।
लाडली बहना योजना किस्त का स्टेटस कैसे देखे जाने पूरी प्रिक्रिया
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये, वेबसाइट का लिंक इस आर्टिकल के सबसे नीचे दिया गया हैं।
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन और भुगतान की स्तिथि पर क्लिक करना हैं।
- अब आवेदक महिला का आवेदन क्रमांक या सदस्य क्रमांक मैं से कोई एक दर्ज कर कैप्चर कोड डाले।
- इसके बाद ओटीपी भेजे पर क्लिक करे, और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर खोजे पर क्लिक करे।
- अब आवेदन और भुगतान की स्तिथि का पेज खुलेगा जहाँ पर आपको भुगतान की स्तिथि पर क्लिक करना हैं।
- और अब आप हर माह का भुगतान की स्तिथि का पता कर सकते हैं, की आपको कब और कितना पैसा मिला हैं।