MP ASHA Worker Bharti 2026: मध्य प्रदेश की उन महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है जो अपने ही गांव में रहकर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ना चाहती हैं। राज्य में लगभग पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 16 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक मध्य प्रदेश ई-सेवा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 10वीं पास महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं, बशर्ते आवेदक विवाहित हो और उसी गांव की स्थायी निवासी हो जहां से वह आवेदन कर रही है। यदि आप भी इस अवसर का लाभ उठाना चाहती हैं, तो फॉर्म भरने से पहले पात्रता, आयु सीमा और चयन से जुड़े सभी नियमों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
MP ASHA Worker Recruitment 2026
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | एमपी ग्रामीण आशा कार्यकर्ता भर्ती 2026 |
| विभाग | स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश |
| कुल पद | 3062 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10 वीं पास |
| आयु सीमा | 21 वर्ष से 45 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (MP e-Seva पोर्टल के माध्यम से) |
| आवेदन प्रारंभ की तारीख़ | 16 नवंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 16 दिसंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | बिना परीक्षा (मेधा सूची और ग्राम सभा के अनुमोदन के आधार पर) |
| आधिकारिक वेबसाइट | eseva.mp.gov.in/ |
asha karyakarta vacancy mp 2026
मध्य प्रदेश में 10वीं पास महिलाओं के लिए 3,062 पदों पर ग्रामीण आशा कार्यकर्ता की बंपर भर्ती निकली है। अपने ही गांव में रहकर सरकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ काम करने का यह सुनहरा मौका है। ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर 2026 से शुरू होकर 16 दिसंबर 2026 तक एमपी ई-सेवा पोर्टल पर भरे जाएंगे। इसमें 21 से 45 साल तक की विवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते वे उसी गांव की निवासी हों। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए पूरी तरह निशुल्क है।
ग्रामीण आशा चयन — विस्तृत जानकारी

एमपी आशा कार्यकर्ता भर्ती 2026 : कौन कर सकता हैं आवेदन?
ग्रामीण आशा चयन मैं आवेदन करने वाली महिलाओं को इन पात्रता मापदंडों को पूरा करना होंगा, उपलब्ध जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं।
- निवास : आवेदिका उसी ग्राम की निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम से वह आवेदन कर रही हैं।
- वैवाहिक स्थिति : केवल और केवल विवाहित ग्रामीण महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- आयु सीमा : आवेदिका की आयु 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता : आवेदिका न्यूनतम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
यह कुछ पात्रता शर्तें हैं, इन्हें पूरा करने वाली महिलाए आवेदन कर सकती हैं।
MP ASHA Bharti 2026 : आवेदन कब से शुरू होगें।
एमपी आशा कार्यकर्ता भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी। योग्य महिला अभ्यर्थी पूरे एक महीने यानी 16 दिसंबर 2026 तक एमपी ई-सेवा पोर्टल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकेंगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद 17 दिसंबर से प्राप्त आवेदनों को संबंधित ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
ग्रामीण आशा चयन – आवेदन से चयन तक विस्तृत जानकारी
विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं:
| चयन प्रिक्रिया | निर्धारित तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन | 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक |
| आवेदनों को ग्राम सभा के सामने प्रस्तुत करना | 17 से 25 दिसंबर 2026 तक |
| ग्रामसभा द्वारा चयन प्रस्ताव अनुमोदन | 26 दिसंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 |
| विकासखंड स्तर पर दावा आपत्ति निराकरण | 19 जनवरी से 05 फ़रवरी 2027 तक |
| जिला स्तर पर अपील निराकरण | 06 फ़रवरी से 25 फ़रवरी 2027 तक |
| जिला स्वास्थ समिति से अंतिम अनुमोदन | 26 फ़रवरी से 5 मार्च 2027 तक |
| चयन प्रिक्रिया पूरी होने की तिथि | 05 मार्च 2027 |
MP ASHA Bharti 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता भर्ती 2026 के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। पात्र महिला उम्मीदवार 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 के बीच घर बैठे या नजदीकी MP Online कियोस्क/CSC सेंटर पर जाकर नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकती हैं:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले मध्य प्रदेश शासन के आधिकारिक एमपी ई-सेवा पोर्टल (eseva.mp.gov.in) पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन / लॉगिन करें: पोर्टल के होमपेज पर उपलब्ध ‘आशा कार्यकर्ता चयन 2026’ के लिंक पर क्लिक करें। यदि आप पहली बार पोर्टल का उपयोग कर रही हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और समग्र आईडी (Samagra ID) की मदद से नया पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता (जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत और गांव), शैक्षणिक योग्यता (10वीं की जानकारी) तथा विवाह संबंधी विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- दस्तावेज अपलोड करें: अब निर्धारित साइज में अपने जरूरी दस्तावेज जैसे— 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, समग्र आईडी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र (या राशन कार्ड/वोटर आईडी), पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- सबमिट और प्रिंटआउट निकालें: भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फॉर्म को फाइनल सबमिट (Submit) कर दें। आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क है, इसलिए सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की रसीद (Acknowledgement Slip) का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।