मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना किस्त की राशि का स्टेटस देखने, या बैंक मैं आधार लिंक और DBT स्टेटस जानें, इसके अलावा लाडली बहना योजना पात्र और अपात्र लिस्ट सभी जानकारी नीचे दिए गए लिंक की मदद से प्राप्त कर सकते हैं।
लाडली बहना योजना किस्त स्टेटस देखें
बैंक मैं आधार लिंक और DBT स्टेटस जानें
लाडली बहना योजना पात्र अपात्र लिस्ट देखे
लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट देखें
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और पोषण स्तर में सुधार के लिए शुरू की गई एक क्रांतिकारी पहल है, जिसके तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र विवाहित महिलाओं को वर्तमान में 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है और सरकार का लक्ष्य इस राशि को भविष्य में चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 3,000 रुपये तक ले जाना है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना, परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होना और बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मैं आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। वर्तमान में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रति माह दिए जा रहे हैं शुरुआत ₹1,000 से हुई थी
1. कौन पात्र है?
आवेदन करने के लिए आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा:
निवास: आप मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
वैवाहिक स्थिति: महिला का विवाहित होना अनिवार्य है (इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं)।
आयु सीमा: उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (शुरुआत में यह 23 वर्ष थी, जिसे बाद में घटाकर 21 कर दिया गया)।
आय: परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
2. कौन अपात्र है?
यदि आप नीचे दी गई किसी भी श्रेणी में आती हैं, तो आप आवेदन नहीं कर पाएंगी:
जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता (Income Taxpayer) हो।
जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो या रिटायरमेंट के बाद पेंशन पा रहा हो।
जिनके परिवार के पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
जिनके परिवार के नाम पर पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो।
जो स्वयं किसी अन्य सरकारी योजना से हर महीने ₹1,250 या उससे अधिक का लाभ ले रही हों।
3. जरूरी दस्तावेज
आवेदन से पहले ये 3 चीजें तैयार रखना सबसे जरूरी है:
समग्र आईडी (Samagra ID): सदस्य आईडी और परिवार आईडी दोनों।
आधार कार्ड: जो आपके मोबाइल नंबर और बैंक खाते से लिंक हो।
बैंक खाता: खाता DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल्ड होना चाहिए ताकि पैसा सीधे खाते में आ सके।
नोट: आवेदन से पहले अपनी समग्र आईडी की e-KYC जरूर करवा लें। यह आप किसी भी ऑनलाइन सेंटर से करवा सकती हैं
4. आवेदन कैसे और कब करें?
आवेदन प्रक्रिया: इसके आवेदन ऑनलाइन भरे जाते हैं, लेकिन आप स्वयं घर बैठे नहीं भर सकतीं। इसके लिए आपके गांव की ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाते हैं।
शुल्क: आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। फॉर्म भरने के बाद आपको एक पावती (Receipt) दी जाएगी।
कब शुरू होंगे आवेदन: योजना के पहले और दूसरे चरण पूरे हो चुके हैं। फिलहाल नए आवेदनों के लिए पोर्टल बंद है। उम्मीद की जा रही है कि छूटी हुई पात्र बहनों के लिए जल्द ही तीसरा चरण शुरू किया जा सकता है। लेकिन अभी आवेदन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई हैं, और एक्सपर्ट की माने तो आवेदन अगले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किए जा सकते हैं।