Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 : सरकार दे रही बिना ब्याज 10 लाख का लोन, लौटने होगें महज 5 लाख देखें पूरी जानकारी

Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 : अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और बेरोजगार हैं, तो बिहार सरकार ने प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026 मैं आवेदन शुरू कर दिए हैं, यह योजना जो अपना ख़ुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, इसके तहत सरकार 10 लाख का लोन देती हैं, जिसमे से महज 5 लाख ही लौटने होते हैं वह भी बिना ब्याज के और आधी राशि अनुदान ( सब्सिडी) के रूप मैं मिलती हैं।

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को 10 लाख तक का लोन दिया जाता हैं, और बड़ी बात यह हैं कि इसमें से आधी राशि की वापिस करनी होती हैं, आधी राशि की सब्सिडी दी जाती हैं, और जो राशि वापिस करनी होती हैं, वह 7 वर्ष मैं मासिक किस्तों मैं बिना ब्याज के लौटानी होती हैं, अगर आप भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो इस लेख मैं इसके बारे मैं पूरी जानकारी दी गई हैं।

Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 Overview

विवरण पता
योजना का नाम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026
संबंधित विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
कुल सहायता राशि₹10 लाख तक प्रति लाभार्थी
सब्सिडी (अनुदान)कुल राशि का 50% (अधिकतम ₹5 लाख) – जिसे वापस नहीं करना है
ऋण (Loan) राशिकुल राशि का 50% (अधिकतम ₹5 लाख)
ऋण वापसी की अवधि84 समान किस्तों में (7 वर्ष)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल से
आवेदन शुरू होने की तिथि25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मार्च 2026

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना क्या है?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और को अपना नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देना है। सरल शब्दों में कहें तो, यदि आपके पास कोई बिजनेस आइडिया है लेकिन पैसे की कमी है, तो सरकार आपको ₹10 लाख तक की सहायता प्रदान करती है ताकि आप खुद का मालिक बन सकें और दूसरों को भी रोजगार दे सकें।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के फायदे क्या हैं?

  • ₹10 लाख तक का फंड : नया उद्योग शुरू करने के लिए, सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस लोन के लिए आपको अपनी जमीन या घर गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।
  • 50% की सीधी सब्सिडी : आपको मिलने वाले ₹10 लाख में से ₹5 लाख सरकार अनुदान ( सब्सिडी ) के तौर पर देती है। इसका मतलब है कि आपको केवल ₹5 लाख ही वापस करने हैं
  • किस्तों मैं आसान भुगतान : लोन चुकाने के लिए आपको 7 साल का समय मिलता हैं जो आपको 84 किस्तें मैं चुकाना होता हैं।
  • ट्रेनिंग और कौशल विकास : पैसे देने के साथ-साथ सरकार आपको बिजनेस चलाने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी देती है। इसमें आपको मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अकाउंटिंग की बेसिक जानकारी दी जाती है ताकि आपका बिजनेस फेल न हो

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए पात्रता शर्ते

  • आवेदन बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य हैं।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक कम से कम 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए। इसके अलावा ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या उसके समकक्ष डिग्री वाले भी पात्र हैं।
  • आवेदक के पास एक करंट अकाउंट (Current Account) होना चाहिए
  • आप जिस जिले के निवासी हैं, उद्योग भी उसी जिले में स्थापित करना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष / महिला आवेदक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
  • इसके अलावा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): इस वर्ग के पुरुष और महिला दोनों।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि का प्रमाण
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक विवरण
  • करंट अकाउंट
  • फोटो और हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर लॉग इन या पंजीकरण करे पर क्लिक करे।
  • अब यहाँ रजिस्ट्रेशन करे विकल्प मैं अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा नाम दर्ज करे।
  • इतना करने के बाद Get OTP पर क्लिक करे।
  • अब OTP दर्ज कर वेरीफाई करे, और पोर्टल लॉगिन कर आगे बढ़े।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, बैंक खाता जानकारी और परियोजना विवरण भरें
  • प्रोजेक्ट लिस्ट में से अपना मनपसंद व्यवसाय/परियोजना चुनें।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद एक बार जांच करे और Submit कर दे।

आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने पर एक Acknowledgement Number/Receipt मिलेगी – इसे संभालकर रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक नोटिफिकेशन क्लिक करे
आवेदन करे ( Apply Now )क्लिक करे
आधिकारिक वेबसाइट क्लिक करे

उद्यमी योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?

आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद आप मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की चयनित लाभार्थियों की सूची मैं अपना नाम योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं, अगर आपका नाम सूची मैं आया हैं तब आपको योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी, जैसे ही सूची जारी होगी आपको नवीनतम अपडेट बॉक्स मैं उसकी जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Comment