SIR का अभियान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को मध्यप्रदेश के साथ साथ देश के 12 राज्यो और केंद्र शासित प्रदेश मैं चलाया जा रहा हैं, जिसमे SIR फॉर्म की अंतिम तारीख 4 दिसंबर हैं, अगर आपने SIR फॉर्म को ऑनलाइन या ऑफलाइन भरकर BLO को दिया हैं, और BLO ने ऑनलाइन सबमिट नहीं किया हैं, तब आपका नाम 2026 की अंतिम मतदाता सूची से कट जाएगा।
लेकिन आप घर बैठे आसानी से पता कर सकते हैं, की BLO ने आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट किया हैं, या नहीं उसकी पूरी जानकारी आपको हम इस लेख मैं देने वाले हैं, जिससे आप भी ऑनलाइन पता कर सके अपने मोबाइल से कुछ आसान से स्टेप को पूरा कर।
SIR फॉर्म BLO ने सबमिट क्या या नहीं जानें
SIR के अभियान मैं BLO यानी की बूथ लेवल अधिकारी मतदाता के घर जाकर गणना प्रपत्र फॉर्म देते हैं जिसे मतदाता को भरकर वापिस BLO को देना होता हैं, उसके बाद BLO मतदाता की जानकारी को ऑनलाइन सबमिट करते हैं।
- BLO ने SIR फॉर्म ऑनलाइन सबमिट किया हैं या नहीं सबसे पहले आपको चुनाव आयोग के मतदाता पोर्टल ( voters.eci.gov.in )पर जाना होगा
- इसके बाद पोर्टल पर आने के बाद Sign-Up करे और, मोबाइल नंबर, कैप्चर कोड एवं OTP दर्ज कर अपना अकाउट बनाये।

- अकाउट बनने के उपरांत उस अकाउट को Log-In पर क्लिक करे मोबाइल नंबर और OTP दर्ज कर Login करे।
- इसके बाद Special Intensive Revision (SIR) – 2026 टैब मैं Fill Enumeration Form पर क्लिक करे।
- अब नए पेज मैं अपना राज्य चुनें और EPIC नंबर दर्ज करे और 🔍 Search पर क्लिक करे।

- अब अगर BLO ने आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट किया हैं, तब कुछ इस तरह के मेसेज शो होगा ( Your form has already been submitted. For more details contact your BLO )
इस तरह से आप आसानी से पता कर सकते हैं, की BLO ने आपका आवेदन ऑनलाइन सबमिट किया हैं या नहीं, इससे एक बार जरूर चेक करे, क्योकि 2026 की अंतिम मतदाता सूची मैं आपका नाम अगर नहीं आया। तो आपका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा।